Explore

Search

September 3, 2026 10:34 am

IAS Coaching

विकसित भारत–समृद्ध बिहार’ एवं ‘बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ

पटना।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने  सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत–समृद्ध बिहार’ एवं ‘बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ की शुरुआत की। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी, जिसमें कुलपति से लेकर प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्राएँ—सभी महिलाएँ होंगी। वहीं, 7,376 बहनों का सरकारी नर्स के रूप में चयन महिलाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक 10 लाख जीविका दीदियों के घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। चिह्नित परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 करोड़ बहनों को रोजगार उपलब्ध कराने और 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। पशुपालन, विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के माध्यम से महिलाओं की आय बढ़ाने तथा उनकी आर्थिक भागीदारी को सशक्त किया जाएगा।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तथा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। साथ ही, उन्होंने ‘लखपति दीदी’ से संबंधित पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u