Explore

Search

July 24, 2026 2:06 am

IAS Coaching

विधायक ने जलस्तर का मुआयना किया, अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

मोतिहारी।

सुगौली के विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने सुगौली नगर क्षेत्र के नयका टोला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जलस्तर का मुआयना किया। जिस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री गुप्ता ने सुगौली के लाल परसा धूमनी टोला में निर्मित रिंग बांध का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान बांध की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं मजबूती का गहन निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए तथा बांध की मजबूती सुनिश्चित की जाए, ताकि बाढ़ के दौरान क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

नेपाल तराई क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सुगौली में दिखने लगा है। सुगौली नगर के कुछ वार्ड में बाढ़ दस्तक दे दी है। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। वहीं लालपरसा ,भवानीपुर, कैथवलिया सहित अन्य जगहों पर बांध पर पानी का दवाब बना हुआ है। जिससे सिकरहना नदी तट के समीप अवस्थित लोग अवश्यंभावी बाढ़ के डर से सहमें है। इस बाबत पीओ रिजी विजय ने बताया कि सिकरहना नदी के कुछ जगहों पर दबाव है। जहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u