विधायक ने सुगौली को अनुमंडल बनाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा विधानसभा में उठाया,
स्थानीय लोगों की उम्मीद बढ़ी
मोतिहारी।
सुगौली के विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने बुधवार को विधानसभा में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दा को उठाया। उन्होंने सुगौली को अनुमंडल बनाने सहित अन्य प्रमुख मांग किया। विधायक श्री गुप्ता ने गैर सरकारी प्रश्न के माध्यम से सुगौली को अनुमंडल बनाने की मांग किया। जबकि उन्होंने सुगौली प्रखंड कार्यालय के बगल में अवस्थित पीडबल्यूडी की खाली पड़ी जमीन पर निरीक्षण भवन बनाने की मांग करते हुए कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सटे पथ निर्माण विभाग की परती भूमि है। जिसमें पेड़ पौधे भी है, इसमें अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। परती भूमि है, जिसमें पेड़ पौधे भी है, इसमें अतिक्रमण होना शुरू हो गया है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त वर्णित सरकारी/विभागीय भूमि का चहारदीवारी निर्माण कार्य कराकर उसमें विभागीय निरीक्षण भवन बनाने की विचार रखती है। अगर नहीं, तो क्यों ?
इसके साथ हीं उन्होंने दो प्रखंड को जोड़ने वाली पानापुर पंचायत के बीच धनौती नदी पर पुल का निर्माण कार्य करने की मांग रखते हुए ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री से सवाल करते हुए कहा कि यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि जिला पूर्वी चम्पारण अंतर्गत प्रखंड सुगौली के दक्षिणी सुगांव पंचायत और हरसिद्धि प्रखंड के पानापुर पंचायत के बीच धनौती नदी पर पुल ध्वस्त हो चुका है। दोनों तरफ पक्की सड़क है, पुल के अभाव में दोनों प्रखंडों के निकटवर्ती आबादी को आवागमन एवं परिवहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि हां, तो सरकार उक्त वर्णित स्थल पर ध्वस्त पुल के स्थान पर नये पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है! नहीं, तो क्यों ?
विधायक श्री गुप्ता द्वारा सुगौली को अनुमंडल बनाने की मांग सदन में उठाने को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक की तारीफ की है। वर्षों पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर से लोगों की उम्मीद बढ़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वुद्धिजीवियों ने कहा कि विधायक द्वारा लगातार विभिन्न मुद्दे को सदन में उठाया जा रहा है,जो सराहनीय कदम है।


