मोतिहारी।
श्रावण मास क प्रथम सोमवारी के अवसर पर सुगौली प्रखंड क्षेत्र में काफी चहल पहल रहा। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। अहले सुबह से हीं बोल बम – जय भोलेनाथ की गूंज गूजने लगी। इसको लेकर नगर के महादेव टोला स्थित युग्म पंचमुखी शिव मंदिर मे आस्था का शैलाब उमड़ पड़ा। जहां अहले सुबह से मंदिर मे श्रद्धालु पूजा अर्चना में जूट गए।
सुगौली में सावन माह की पहली सोमवारी पर शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही सुगौली और आसपास के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
हजारो की जत्था में पुरूष महिलाएं, छोटे छोटे बच्चें डीजे व शिव भक्ति के धून पर नाचते झूमते शिव मंदिर पहूंच लोग जलाभिषेक किया। अर्ध रात्रि से ही से बोलबम के जयघोष से आस पास का माहौल गूंजयमान रहा। आसपास का माहौल भक्तिमय बन उठा।
रविवार के रात बारह बजे से बिभिन्न क्षेत्र के लोग गाजे- बाजे के साथ सिकरहना नदी में जलबोझी के लिए पहुंचे। जहां से जल भरने के बाद एक-एक कर कावरियां की टोली सिकरहना से चलकर शिवालय मंदिर पहूंचकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। मौके पर मंदिर समिति के सदस्य सहित पुलिस बल मंदिर परिसर मे शांति व्यवस्था मे लगे रहे है।वहीं इस मौके पर आयोजित मेला का भी लोगों ने आनंद लिया। सावन का पहला सोमवारी होने के कारण श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। शिवभक्तो को कोई समस्या नहीं हो और पूजा अर्चना के दौरान विधि ब्यवस्था सुचारु रहे इसके लिए नगर पंचायत के द्वारा मंदिर परिसर में कैम्प लगाकर श्रद्धालुओं का माइकिंग कर उनका अभिनंदन व स्वागत किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासन के द्वारा भी ब्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं लगे मेले में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने मीठाईया व झुलें का भी जमकर लुप्त उठाया। मौके पर जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने व्यवस्था को दुरुस्त बनाएं रखने को लेकर नजर बनाए रहे।


