Explore

Search

April 22, 2026 12:04 am

IAS Coaching

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण एवं शिव पंचायतन की प्राण प्रतिष्ठा किया गया

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के छपवा चौक स्थित शिव पार्वती-हनुमान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण एवं शिव पंचायतन की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ जारी है। यज्ञ, पूजा-पाठ और अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

पूजा समिति के सदस्य दिवाकर गुप्ता ने बताया कि यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। यह आयोजन धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया है, जिसमें सभी वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।
आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र जायसवाल, अरुण गुप्ता, बुनीलाल प्रसाद, पवन कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, सरयुग प्रसाद, अनील गुप्ता, श्रीराम कुमार, जीवन दीप सहित कई लोगों की अहम भूमिका रही। सभी ने मिलकर सहयोग किया, जिससे कार्यक्रम भव्य रूप ले सका।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u