Explore

Search

September 7, 2026 4:44 pm

IAS Coaching

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग का हुआ स्थापना, CM भी शामिल

मोतिहारी।

जिला के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में शनिवार को विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग स्थापित हो गया है। वाराणसी और अयोध्या से आए पंडित मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इसके बाद सहस्त्रालिंगम शिवलिंग की स्थापना हुई। शिवलिंग की स्थापना के दौरान हर-हर महादेव के नारे भी लगे। ग्रेनाइट से बने 210 टन के शिवलिंग की स्थापना पर पूरे देश से साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद हैं। इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी पहुंचे।

पूजा में महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के सचिव सायन कुणाल और उनकी सांसद पत्नी शांभवी भी मौजूद थी। विजय सिन्हा भी सयान कुणाल के साथ पूजा में शामिल हुए। यहां हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की तैयारी की गई थी। इलाके में मेले जैसा माहौल है, दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं। फूल-पूजा के सामान की छोटी-बड़ी दुकानें सजी हुई हैं। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को सुबह 8 से करीब 11 बजे तक पूजा हुई। इसके बाद हवन और फिर शिवलिंग की स्थापना हुआ। पूजा के लिए महावीर मंदिर से करीब सात पंडित पहुंचे। साथ ही अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात, हरिद्वार, महाराष्ट्र से भी पंडित आए। सहस्त्रलिंगम की स्थापना के दौरान होने वाले भव्य यज्ञ में चारों वेदों के विद्वानों को आमंत्रित किया गया। चार एलीडी स्क्रीन लगाए गए, जिससे लोगों ने लाइव स्थापना को देखा।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u