Explore

Search

July 24, 2026 3:42 am

IAS Coaching

शांति समिति की बैठक संपन्न, सरस्वती पूजा को लेकर डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

शांति समिति की बैठक संपन्न, सरस्वती पूजा को लेकर डीजे व अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध

मोतिहारी।
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अरेराज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी प्रत्याशा कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने एवं अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा या किसी भी सार्वजनिक पूजा आयोजन से पूर्व संबंधित आयोजकों को थाना से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पूजा पंडाल लगाने या कार्यक्रम आयोजित करने पर आयोजकों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u