मोतिहारी।
ठंड मौसम से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। जिससे जिले के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सर्द मौसम आवश्यक कार्यों में खलल पैदा कर रहा है। ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव व गर्म कपड़े का सहारा ले रहे है। तो वहीं बजारों में गर्म कपड़े की मांग बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से जहां क्षेत्र का जन जीवन प्रभावित है, वहीं शीतलहर के प्रकोप से लोग परेशान है। विगत कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम में फिर सर्द मौसम से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
बेतहाश ठंड के कारण अधिकांश लोग अपने घर से बाहर नही निकल रहे है। हाड़ कपाने देने वाली ठंड में लोगों की जिंदगी की रफ्तार धिमी पड़ गई है। ठंड की मार से लोग बेहाल है। वहीं आवश्यक कार्य भी बाधित है। एक तरफ लोग पछुवा हवा से तो दुसरी तरफ लोग कनकनी से परेशानी का सामना कर रहे है। लोग घने कोहरे के कारण लोग सुबह में घर से निकलने का साहस नही जुटा पा रहे है। घने कोहरे के कारण वाहनो के परिचालन मे भी परेशानी हो रही है।
शाम से छाये कुहासे देर सुबह तक छाये रहने के कारण वाहन चलाने मे कई तरह की समस्याओं के दौर से चालक को गुजरना पड़ रहा है। वहीं रात्रि के समय कुहासे के कारण रास्ते भी नही दिख पा रहा है। कोहरे व शीतलहर से परेशान लोग धूप निकलने का इंतजार कर रहे है।
ठिठुरन भरी बेतहाश ठंड से आमजन पूरी तरह से प्रभावित है। आवश्यक कार्य बाधित होने के साथ हीं लोग आकुल हो गए है। ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, आग का सहारा लेने के साथ ही लोग कई तरह के तकरीब अपना रहे है। साधन संपन्न लोग ठंड से बचने के लिए कई तरह के सहारे ले रहे है,जबकि साधन विहिन लोगों के लिए ठंड विकराल समस्या बन गई है। बेतहाशा ठंड के कारण मवेशियों को भी तकलीफ हो रही है। जबकि खेती कार्य भी प्रभावित है।


