Explore

Search

April 20, 2026 7:45 pm

IAS Coaching

सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग को लेकर अधिकारियों ने किया बैठक,आवश्यक दिशा निर्देश

जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है। इसी क्रम में अधिकारियों ने बुधवार रात सुगौली स्थित चीनी मिल का निरीक्षण किया और मिल प्रबंधन के साथ बैठक की। इस दौरान गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों से सड़कों पर होने वाले खतरों पर विस्तृत चर्चा की गई। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बैठक में कहा कि ओवरलोड ट्रैक्टर सड़क सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को शिकायतें मिली थीं। उनके निर्देश पर प्रशासन, पुलिस, मिल प्रबंधन और किसानों के बीच समन्वय स्थापित कर समस्या के समाधान की दिशा में पहल की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना परिवहन में निर्धारित क्षमता का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। जिन ट्रैक्टरों में लाइट, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं हैं, उन्हें तत्काल लगवाया जाए। साथ ही, सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह, एसडीएम निशांत सेहरा, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका, सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार, सीईओ अमर कुमार, केन मैनेजर सीताराम भारद्वाज, अजय तिवारी, संजीव सिंह, सेफ्टी अधिकारी दिवाकर पांडेय और पीयूष शरण सहित मिल प्रबंधन तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u