Explore

Search

April 23, 2026 10:15 pm

IAS Coaching

सफाई कर्मियों का हड़ताल दुसरे दिन भी रहा जारी, सफाई कार्य बाधित

मोतिहारी।

सुगौली नगर पंचायत के सफाई कर्मी दुसरे दिन भी हडताल पर रहे। कर्मियों के हड़ताल के कारण सफाई कार्य बाधित है। सफाई नहीं होने से नगर के मुख्य जगहों पर कचरे का अंबार लगना शुरू हो गया है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिऐ सोमवार से सफाई कर्मी हड़ताल पर है। दुसरे दिन सभी सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। दो दिनों से नगर की सफाई नहीं हो रहा है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर के कई जगहों पर गंदगी व कचरा लग गया है। जिससे स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार एवं राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। हड़ताल के कारण नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

बताते चलें कि नगर पंचायत के सफाई कर्मी ने अपनी समस्या व मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर है। सफाई कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि जबतक हमलोगों की मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इसको लेकर सुगौली व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर सफाई कर्मी ज्यादा दिन हड़ताल पर रह गए तो कचरा का ढेर लग जाएगा। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। वहीं महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u