Explore

Search

April 23, 2026 7:48 pm

IAS Coaching

सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

मोतिहारी।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला के सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में पूर्वी चंपारण जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी एवं उनके नोडल पदाधिकारी को आज प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सर्वप्रथम ई वी एम/विविपैट के संचालन की जानकारी दी गई एवं उसका हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी कराया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी से ईवीएम की पूर्ण जानकारी रखने की बात कही गई। जिलाधिकारी ने अपने सामने ही ईवीएम के कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट तथा वीवीपैट का संयोजन कराया। ईवीएम को ऑन एवं ऑफ करने, उसमें बैटरी बदलने की जानकारी के साथ-साथ उसके डिस्प्ले सेक्शन, रिजल्ट सेक्शन की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि किसी कारण से कोई तकनीकी खराबी आ जाए तो उसका निवारण कैसे किया जाएगा। मशीन के तैयार करते समय एड्रेस टैग एवं पेपर सील कैसे लगाए जाते हैं और मशीन को किस तरह से सील किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल की भी जानकारी दी गई और मॉक पोल कराया गया।

इसके पश्चात सभी निर्वाची पदाधिकारी को सामग्री से संबंधित जानकारी दी गई जिसमें स्टेट्यूटरी एवं नॉन स्टेट्यूटरी पैकेट एवं प्रपत्र की जानकारी दी गई एवं उसके संधारण की विधि बताई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निर्वाची पदाधिकारी अपने विधानसभा क्षेत्र के डिस्पैच सेंटर की तैयारी कर लेंगे एवं मतगणना केंद्र का भ्रमण कर चल रही तैयारी से संबंधित प्रतिवेदन देंगे।

इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी के लिए बनाए गए विशेष सेल में प्रतिनियुक्ति सभी कंप्यूटर ऑपरेटर को इनकोर, इटीपीजीएस एवं सी विजिल से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं डीसीएलआर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u