Explore

Search

July 24, 2026 2:42 am

IAS Coaching

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया। मेगा इवेंट में 32 विधायकों ने गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। इनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री हैं। एक साथ 5-5 विधायकों शपथ ली।

पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। पूर्व  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार मंत्री बने हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। उनका पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक रोड शो हुआ। मंच पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार पीएम का कंधा पकड़कर हिलाते नजर आए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u