मोतिहारी।
सुगौली थाना क्षेत्र के भटहां रायपट्टी में ससुलराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है। घटना के बाद परिजन फरार हो गए। मृतका भटहां रायपट्टी निवासी शिव यादव की पत्नी अनु देवी 25 वर्ष बताई गई है। घटना की जानकारी पर मायकेवाले अपनी पुत्री के घर पहुंचे। जहां छत के उपर एक कमरा में बेड पर मारकर सुलाया गया था। मायके वालों ने इसकी इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जूट गई। घटना को लेकर मायके वालों में जबरदस्त आक्रोश रहा। मायके वाले घटना स्थल पर पहुंच जमकर बवाल काटा। ससुलराल वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह घटना स्थल पर सबल के साथ पहुंच घटना का जायजा लिया। उन्होंने मायके वालों से पूछताछ किया। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या का मामला प्रतित होता है। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
मृतका अनु देबी पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के रुलहीं निवासी बालरिसी यादव की पुत्री है। जिनका शादी वर्ष 2021 में भटहां रायपट्टी निवासी शिव यादव के साथ हुई थी। मृतका की एक तीन वर्ष की लड़की परी कुमारी एंव एक वर्ष के लड़का शिवांश कुमार है। मृतका की मां उर्मिला देवी दहाड़ मारने लगी। वे रोते रोते बेहोस हो जाती थी। पिता फफक फफक कर रो रहे थे।




Total Users : 17215
Views Last 30 days : 1323
Views This Month : 534