Explore

Search

April 19, 2026 8:05 pm

IAS Coaching

सांगठनिक जिला रक्सौल के युवा लोजपा आर के अध्यक्ष बने ठाकुर मनप्रीत, दी गई बधाई

मोतिहारी।

लोजपा आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट के विजन को जन जन तक पहुंचाना है। उक्त बातें लोजपा आर के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार पांडेय उर्फ लोहा पांडेय ने  में सांगठनिक जिला रक्सौल के युवा लोजपा आर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर मनप्रीत के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में युवाओं की भूमिका अहम है। युवा जागरूक होंगे तभी राष्ट्र की राजनीतिक दशा और दिशा दोनों बदलेगी।
उन्होंने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि इनके कुशल नेतृत्व में पार्टी का संगठन सबल एवं मजबूत होकर उभरेगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री पांडेय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहना और मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ठाकुर मनप्रीत ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी दयानतदारी एवं ईमानदारी के साथ बखूबी निर्वहन करने का कार्य करूंगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन गिरी ने की व संचालन सुगौली प्रखंड लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पासवान ने किया। मौके पर अजीत श्रीवास्तव, भोला पासवान, बद्री पासवान, योगेश कुशवाहा, उस्मानी उजायफ़ा, अर्जुन गुप्ता, नितेश साह, राहुल राम, रवि बैठा, सुमित कुशवाहा, अनमोल सिंह, अजय पाल, सुधांशु पासवान, निखिल तिवारी, अमित राय, नागेश्वर निराला, विकास सहनी एवं प्रकाश मिश्र समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u