Explore

Search

October 24, 2026 10:54 pm

IAS Coaching

सांसद की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग संबंधित प्रगति की समीक्षा किया गया

मोतिहारी।
पश्चिमी चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में उनके संसदीय क्षेत्र से संबंधित सुगौली, नरकटिया एवं रक्सौल में पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रगति की समीक्षा पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में की गई। जिसमें विधायक रक्सौल प्रमोद कुमार सिंहा, विधायक नरकटिया श विशाल कुमार, विधायक सुगौली राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार सहित पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी द्वारा आगत अतिथि गण का स्वागत किया गया।

सांसद द्वारा पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित पथों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा निर्मित/ निर्माणाधीन पथों एवं निविदा प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी ली गई। माननीय सांसद महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि निविदा होने के पश्चात निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने वाले पथों की वर्तमान स्थिति संबंधी जिओ टैग फोटोग्राफ उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी पिछले एक माह के कार्य प्रगति से संबंधित सभी पथों का जिओ टैग फोटोग्राफ अगले तीन दिनों में उपलब्ध कराएं और यह भी बताएं कि कितना प्रतिशत कार्य अभी तक पूर्ण हुआ है।
बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं निर्देश दिया गया कि अनुरक्षण के अधीन वाले पथों का मेंटेनेंस शीघ्र करा देने का निर्देश लिखित में संबंधित संवेदक को दिया जाए। वैसे कितने पथ हैं जो आउट ऑफ मेंटेनेंस हो चुके हैं और उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई एवं वैसे कितने कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाए जाने हैं जिसके लिए अभी तक जमीन उपलब्ध नहीं हो पाई है उसकी सूची की मांग की गई। माननीय सांसद महोदय के द्वारा संबंधित तीनों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंडवार स्वास्थ्य कर्मियों की सूची से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई। उनके द्वारा चिकित्सकों एवं सहयोगि स्टाफ के उपलब्धता की भी जानकारी प्राप्त की गई।
उप विकास आयुक्त के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u