Explore

Search

April 19, 2026 9:34 pm

IAS Coaching

सिकरहना नदी में डूबे व्यक्ति का शव दुसरे दिन बरामद किया गया

मोतिहारी।

पूर्वी चंपारण जिले सुगौली सिकरहना पुल के समीप डूबे व्यक्ति का शव दुसरे दिन बरामद किया गया। जहाँ शनिवार देर शाम एक अधेड़ नदी में डूब गया। उसकी पहचान सुकुलपाकड़ पंचायत के बेलवतिया वार्ड सात निवासी लालाबाबू सहनी के रूप में हुई। वह शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह नदी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे। देर रात तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस और सीओ को सूचना दी। इसके बाद सीओ ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने नदी में तलाश शुरू की। करीब 24 घंटे की मशक्कत के बाद सिकरहना पुल के पास शव बरामद हुआ।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। वे भी तलाश में मदद कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ कुंदन कुमार, मुखिया अशफाक अहमद, पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सहनी, एसडीआरएफ की टीम और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि शव एसडीआरएफ टीम की मदद से बरामद किया गया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u