Explore

Search

April 20, 2026 5:06 am

IAS Coaching

सुगांव में 26 जनवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा

मोतिहारी।

सुगौली प्रखंड के दक्षिणी सुगांव पंचायत भवन परिसर में आगामी 26 जनवरी को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय मुखिया प्रभाकर कुमार मिश्रा ने आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के मेधावी छात्र एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाना है।

उन्होंने बताया कि अब तक यह कार्यक्रम मुख्य रूप से मैट्रिक-इंटर परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तक सीमित था। बीते वर्ष केवल तीन पंचायतों के विद्यार्थियों को ही इस सम्मान समारोह में शामिल किया गया था। लेकिन इस वर्ष कार्यक्रम का दायरा बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2026 में आयोजित होने वाले इस समारोह में नौ पंचायतों के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभावान लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुखिया श्री मिश्रा ने कहा कि पंचायत स्तर पर प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से न केवल उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है,बल्कि अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इसे समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए पंचायत स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी इस तिथि से पहले अपना नामांकन करा सकते हैं। मुखिया ने सभी योग्य प्रतिभागियों से अपील की कि वे समय पर आवेदन कर इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u