Explore

Search

July 24, 2026 3:43 am

IAS Coaching

सुगौली के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी ने किया सम्मानित

मोतिहारी।

सुगौली के थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को उत्कृष्ट पुलिसिंग एवं कोटवा क्षेत्र में घटित एक महत्त्वपूर्ण कांड का त्वरित उद्भेदन करने के लिए जिला एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से न केवल सुगौली थाना बल्कि समस्त क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। एसपी द्वारा थानाध्यक्ष को सम्मानित किया जाना पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणास्पद क्षण माना जा रहा है। इससे न केवल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह को सम्मानित किए जाने की खबर फैलते ही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक,राजनीतिक एवं बौद्धिक तबकों से उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सैकड़ों लोगों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक रूप से बधाई दी। लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। ऐसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

थानाध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं बल्कि समस्त पुलिस टीम की मेहनत और जनसहयोग का परिणाम है। उन्होंने आगे भी अपराध पर कठोर कार्रवाई और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u