Explore

Search

July 24, 2026 7:41 am

IAS Coaching

सुगौली को अनुमंडल बनाने की मांग उठाने पर विधायक सम्मानित

मोतिहारी।

सुगौली स्थित जन जागरण मंच के कार्यालय में  क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिहार विधानसभा में सुगौली को अनुमंडल और करमवा-रघुनाथपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग को जोरदार तरीके से उठाने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन मंच के सचिव मधुरेन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में पहली बार सुगौली को अनुमंडल बनाने की मांग विधानसभा में उठी है, जो क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इस दौरान सामान्य प्रशासन विभाग, पटना, जिला पदाधिकारी पूर्वी चंपारण और अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी से संबंधित पत्रों की प्रतियां भी विधायक को सौंपी गईं।

सम्मान के बाद विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि वे सुगौली को अनुमंडल और करमवा-रघुनाथपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए पूरी तत्परता से प्रयासरत रहेंगे।
मौके पर उप मुख्य पार्षद पति विकास कुमार शर्मा, डॉ. पवन कुमार, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, अमेरिका साह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. राज कुमार गुप्ता, ऐनुल हक, राजा सिंह, राशिद अंसारी, जयवर्द्धन, हिमांशु कुमार, मुन्ना मोबाइल और मुन्ना अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u