Explore

Search

April 20, 2026 12:34 am

IAS Coaching

सुगौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी दुसरे दिन भी  सफाई कार्य का वहिष्कार कर दिया है

मोतिहारी।

अपनी मांगों व बकाया भूगतान नहीं होने के कारण सुगौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी दुसरे दिन भी  सफाई कार्य का वहिष्कार कर दिया है। मांग पूरी नहीं होने के कारण सफाईकर्मियों का अनिश्चतकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गया है। इसको लेकर नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष आक्रोशित सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथ में बैनर रख सफाई कर्मी सफाई एजेंसी व व्यवस्था के विरुद्ध जमकर नारे लगाये। सफाई कर्मी अनील राउत, मनोज मली, साधु राउत, चंदन राउत, कन्हैया राउत, उमेश राउत सहित अन्य ने बताया कि हम सभी सफाई कर्मी मजदूर का भुगतान राशि सफाई एजेंसी दास एण्ड कम्पनी द्वारा प्रत्येक महीना के रविवार के साथ-साथ ईपीएफ एवं ईएसआईसी के नाम पर लगभग 18 माह  के राशि निकाल कर रख लिया गया है। जिसे अभी तक हम सभी मजदूरों के बैंक खाता में जमा नहीं कराया गया है। जिसके कारण हम सभी 112 मजदूरों को बार-बार हड़ताल करना पड़ रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा भी बार-बार हम सभी मजदूरों को आश्वासन मिलता रहा कि आप सभी मजदूरों को यह सभी रााशि का भुगतान दास एण्ड कम्पनी के माध्यम से करा दूगां, लेकिन यह राशि का भुगतान नहीं मिला।

सफाईकर्मियों के हड़ताल के कारण नगर वासियों को सफाई की समस्या से अब दो चार होना पड़ेगा। इस बार सफाई कर्मी आर पार के मूड में है। सफाईकर्मियों के हड़ताल के कारण नगर में सफाई नहीं होने से कुछ जगहों पर कचरा लग गया है। जिससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा जाएगी। उन्होंने शिघ्र हीं समास्या समाधान करने की मांग किया है।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u