मोतिहारी।
सुगौली में आफत की बारिश व आंधी बन कर आई। जिससे लोगों को भारी क्षति का सामना करना पडा। तेज आंधी व बारिश के कारण जहां फसलों को भारी क्षति पहुंचा है। वहीं आमजन पर भी बुरा असर पड़ा। इसका व्यापक असर फसल, झोपडी, पेड पर पडा है। प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बडे संख्या में छोटे बड़े पेड गिर गया। कुछ जगहों पर बिजली के तार पर पेड गिर अटक गया । जिससे बिजली आपूर्ति घंटो ठप रही।
प्रखंड के भटहा में वीरेन्द्र सहनी के घर पर बिशाल बरगद का पेड गिर गया। हालाकि आंधी शुरू होते हीं घर के लोग बाहर निकल गए, अन्यथा कई लोगों की जान जाती। लेकिन घर में रखे सामान व घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पेड़ फूस के घर पर गिरकर सड़क तक जा पहुंचा। जिससे पूरे रात आवागमन भी प्रभावित रहा। सुबह में पेड़ की टहनी हटाकर आवागमन शुरू हुआ। वीरेन्द्र सहनी ने बताया कि गनीमत रहा कि घर के सारे सदस्य अनहोनी के डर से घर छोड़ बाहर निकल गए, नहीं तो जान गवानी पड़ती। घर व घर में रखे खाने पीने का सामग्री व अन्य चीजे पूरी तरह से नुकसान हो गया है। वहीं भटहां दुमदुमवा के सर्वेश यादव का दवा दुकान, जो फुस के झोपड़ी में था पूरी तरह से बर्बाद हो गया।
तेज आंधी के कारण मक्के की फसल भी बर्बाद हुआ है। जिससे किसान काफी चिंतित है। किसान अजय यादव, हीरालाल प्रसाद ने बताया कि बड़ी मेहनत से तैयार मक्के की फसल खेतों में लहलहा रही थी,लेकिन आंधी का कहर सब कुछ बर्बाद कर दिया। प्रखंड के विभिन्न जगहों पर अधिकांश मक्के की फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि आम को भी भारी क्षति पहुंचा है। इस तेज आंधी के साथ हुई बारिश में कई झोपडी नुमा दुकान भी क्षति हो गया है।


