सुगौली नगर के महारानी जानकी स्टेडियम में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद डा. संजय जायसवाल ने किया। इस दौरान स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, नरकटिया के विधायक विशाल कुमार साह भी मौजूद रहे। जहां आगत अतिथियों का अंगबस्त्र और फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बडे संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। जहां विभिन्न तरह के खेल कूद का अलग अलग अतिथियों ने शुभारंभ कराया। सांसद डा. संजय जायसवाल, स्थानीय विधायक बबलू गुप्ता और नरकटिया के विधायक विशाल कुमार ने अलग अलग खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इससे पहले भूमि पूजन व अतिथियों द्वारा नारियल भी फोडे गए।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री जायसवाल ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित आयोजन में तत्पर लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो दिमाग सही रहेगा। सांसद ने कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
सांसद खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स और पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इनमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी और रस्साकशी जैसी खेल शामिल थे। प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण की तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें सुगौली विधानसभा सहित रक्सौल और नरकटिया विधानसभा के प्रतिभागी शामिल हुए। इस भव्य खेल महोत्सव का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करने वाले थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका आगमन नहीं हुआ। हाईस्कूल से लेकर 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं इसमें भाग लिया। मौके पर उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपने खेल का प्रदशर्न किया। जबकि उपस्थित दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे। मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, मुख्य पार्षद नसरीन अली, उपमुख्य पार्षद सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, राम एकबाल प्रसाद, विकास शर्मा, मो. अलीहसन, विजय जायसवाल, अखिलेश गुप्ता, अंकुर चौधरी, जीतेन्द्र सिंह, संजय संजू, नारायण प्रसाद, रूस्तम आलम, अशोक सोनी, दुर्गा प्रसाद, अमरकिशोर पटेल, सुजीत सहनी सहित अधिकारी व बड़े संख्या में लोग मौजूद थे।


