Explore

Search

April 26, 2026 12:42 am

IAS Coaching

सुधाकर कुमार द्विवेदी बने अध्यक्ष एवं रवीश कुमार बने सचिव

मोतिहारी।

बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्वी चम्पारण जिला कुश्ती संघ की बैठक आयोजित की गई। बिहार कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक यदुबीर यादव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूर्वी चम्पारण जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुधाकर द्विवेदी को अध्यक्ष, पवन कुमार को उपाध्यक्ष, रवीश कुमार को सचिव, अमित कुमार को संयुक्त सचिव, प्रीति कुमारी को कोषाध्यक्ष तथा सुनील कुमार शर्मा, नागमणी कुमार, सोनारी शर्मा, अमित कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार सिंह, मोहन साह एवं रविभूषण पाण्डेय को सदस्य चुना गया।

वहीं पूर्वी चम्पारण कुश्ती संघ को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए विनोद कुमार जायसवाल को संरक्षक मनोनीत किया गया।
मौके पर उपस्थित बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वी चम्पारण जिला कुश्ती के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है खेल भवन, मोतिहारी में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जल्द ही यहां राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वहीं मौके पर उपस्थित कैमूर जिला कुश्ती संघ के सचिव भौरिक सिंह यादव, पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पु कुमार एवं अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u