Explore

Search

September 7, 2026 11:48 pm

IAS Coaching

सोशल मीडिया पर राशन कम देने की वायरल वीडियो को लेकर डीलर संघ ने नाराजगी जताई

मोतिहारी।

सोशल मीडिया पर राशन कम देने की वायरल वीडियो को लेकर डीलर संघ ने नाराजगी जताई।  डीलर संगठन के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर कहा कि डीलरों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। आरोप बेबुनियाद हैं। दुकान से सभी कार्डधारकों को पूरा राशन दिया जाता है। किसी भी लाभुक ने अब तक कोई शिकायत नहीं की है। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 के डीलर प्रेमरंजन गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों वार्ड संख्या 9 की अनीता देवी पहली बार उनके दुकान पर राशन लेने आईं। उनके राशन कार्ड में कुल 4 यूनिट दर्ज हैं। उन्हें 20 किलो अनाज दिया गया। कुछ देर बाद वह वापस आईं और राशन कम मिलने की शिकायत करने लगीं।

प्रेमरंजन गुप्ता ने आरोप लगाया कि अनीता देवी के पुत्र ने जांच के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी के सामने कहा कि उनके पीछे बड़े लोगों का हाथ है और वे उसी के बल पर यह सब कर रहे हैं। डीलर ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की गई। पोषक क्षेत्र के लाभुकों ने जांच अधिकारी को बताया कि हर महीने उन्हें पूरा राशन मिलता है। एमओ की जांच में भी उपभोक्ताओं ने पुरी राशन देने की बात बताई।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u