मोतिहारी।
हम सबने ठाना है जिले से एड्स को भगाना है” नारे के साथ सदर अस्पताल मोतिहारी से नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकालते हुए मोतिहारी शहर के लोगों को संदेश दिया। ताकि लोग एड्स जैसे गंभीर जानलेवा बीमारी के प्रति सुरक्षित रहें।वही जिले भर के स्वास्थ्य व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया।इस सम्बन्ध में जिले के संचारी सह एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉक्टर संजीव ने बताया कि बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना के तहत मरीज को 1500 रुपए मासिक तथा 18 से कम उम्र के बच्चों को ₹1000 परवरिश के रूप में मासिक देने का प्रावधान है, उन्होंने बताया कि लगातार बुखार आना, बिना कारण अचानक शरीर का वजन घटना ,लगातार पेट खराब तथा खांसी बना रहना एड्स का मूल लक्षण है।
डॉ संजीव ने कहा की
हर साल की भांति इस वर्ष भी 1 दिसंबर 2025 को एड्स दिवस के अवसर पर जिला एड्स नियंत्रण इकाई और जिला स्वास्थ्य समिति के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रभात फेरी निकाला गया।जिसे सीएस सर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में पारा मेडिकल की छात्राओं का मुख्य रोल रहा। प्रभात फेरी अस्पताल परिसर से निकाली गई जो मुख्य मार्गो से होता हुआ वापस अस्पताल परिसर में आकर संपन्न हुआ। प्रभात फेरी में स्लोगन का बैनर लिए छात्राओं का समूह तथा नारों के साथ” हम सब ने ठाना है एड्स को मिटाना है” आकर्षण का केंद्र बना रहा।उन्होंने कहा की प्रवासी मजदूर से एड्स में वृद्धि हो रहीं है।प्रवासी मजदूर जो बाहर अपने परिवार से दूर रहकर भरण पोषण कर रहे हैं एवं सौगात में एचआईवी लेकर आ रहे हैं।वहीं पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने कहा की युवा वर्ग जो जानकारी और शिक्षा के अभाव में गंदा वीडियो देखकर गलत संबंध अपना रहे और एचआईवी को फैला रहे हैं।
जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक 57696 पुरुष और महिला का एचआईवी जांच हुआ है जिसमें 539 पॉजिटिव पाए गए वहीं 61101 गर्भवती महिला का जांच हुआ जिसमें 42 पॉजिटिव पाए गए। ए आर टी पर 11449 मरीज पंजीकृत है जिसमें 6200 मरीज दवा ले रहे हैं, 4847 मरीज लाभार्थी योजना का लाभ ले रहे हैं।


