Explore

Search

July 24, 2026 7:42 am

IAS Coaching

होली के रंग में रंग गए लोग, बजारों की बढ़ी रौनक

सुगौली।

रंगोत्सव का पर्व होली को लेकर क्षेत्र में काफी चहल पहल रहा। जिसकी तैयारी में लोग पुरे दिन जूटे रहे। होली के जश्न में रंग गुलाल के बौछार के साथ लोग रम गए है। रंगों की सुर्खियां परवान पर है। होली के रंग भरी माहौल में सर्बत्र लोग सराबोर है। जिन्हें रंग का असर चढ गया है। जहां इसको लेकर बजारों में रौनक बढ गई है। वहीं फगुनी हवाएं सबको छू गई है। लोग अपने अपने ढंग से इस अवसर का आनंद उठा रहे है।
बजारों में रंग बिरंगे पिचकारी की दुकानें सज गई है। जिसे खरिदनों को ले ग्राहकों की भीड काफी बढ गई है। महंगाई के बीच लोगों में होली का उत्साह चरम पर है।

क्षेत्र के सभी बजारों में लोग खरीदारी जमकर कर रहे है। किराना दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड लग रही है। तो वहीं रंग बिरंगे टोपी व पिचकारी के साथ रंग गुलाल सहित होली में प्रयुक्त सामाग्री लोग जमकर खरीद रहे है। रंगोत्सव को लेकर खासकर छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u