Explore

Search

October 25, 2026 11:20 am

IAS Coaching

10 टन रेत पर 15 फिट ऊंची आचार्य किशोर कुणाल की अनोखी कलाकृति बनाकर मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

10 टन रेत पर 15 फिट ऊंची आचार्य किशोर कुणाल की अनोखी कलाकृति बनाकर मधुरेंद्र ने दी श्रद्धांजलि, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति को मुख्यमंत्री व गवर्नर ने की सराहना

मोतीहारी।

बिहार के महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव व अयोध्या राम मंदिर के सक्रिय सदस्य आचार्य कुणाल किशोर के द्वादशा पर श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा रहा। वही पटना के बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्रद्धांजली सह शांतिभोज कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की। बता दे कि आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र शायन कुणाल के बुलावे पर पहुंचे देश के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक फिर अपनी बेमिसाल कला का जादू बिखेरी है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अतिथियों के स्वागत में अपनी 36 घंटो के कठीन मेहनत के बाद 10 टन रेत पर 15 फिट ऊंचे अयोध्या की श्रीराम मंदिर व पटना महावीर मंदिर की के साथ आचार्य कुणाल किशोर की भव्य तस्वीर बनाई है। जिसे देखकर हर कोई मोहित हो रहा है। बालू से बनी आचार्य किशोर कुणाल की आकृति से लोग अपने मोबाईल फोन में सेल्फी भी ले रहे है। यह श्राद्धकर्म का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की सबसे बड़ी खास बात यह है कि ये अक्सर देश और विदेशों में भी हुए प्राकृतिक व मानवीय घटनाएं व ज्वलंत सभी मुद्दों पर अपनी बेमिसाल कलाकृति बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देने में जुटे रहते हैं। हालही दिनों में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पीपल के पत्तों में देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह व धर्माचार्य किशोर कुणाल की अनोखी तस्वीर बनाकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थीं।

मौके पर उपस्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, बिहार सरकार के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव कुमार रवि बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, मंगल पांडेय, सुमीत कुमार सिंह, हरि साहनी, एम एल सी खालिद अनवर, समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधियों व वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व सहकारिता मंत्री राणा रणधीर, खान सर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोगों ने भी शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधवाने के साथ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते आचार्य कुणाल किशोर को विनम्र श्रद्धांजलि भी दी।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u