Explore

Search

April 24, 2026 10:06 am

IAS Coaching

13 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाईकिल का वितरण

मोतिहारी।

मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना अंतर्गत 13 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाईकिल हेलमेट के साथ विधायक गोविन्दगंज  सुनील मणि तिवारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज  अरुण कुमार द्वारा अरेराज अनुमंडलीय परिसर अंतर्गत स्थित बुनियाद केन्द्र से प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के लाभुक शामिल हुए , जिन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ज्ञातव्य हो कि इस योजना अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिला द्वारा अभी तक 1368 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल की स्वीकृति जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित स्क्रीनिंग समिति द्वारा दी जा चुकी है। उक्त में से वर्ष 2025-26 में 243 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल की स्वीकृति दी जा चुकी है।

सभी बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का वितरण चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त के तहत विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिव्यांगजनों के राह को आसान किया जा रहा है।सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी जा रही है। बैट्री चालित ट्राईसाईकिल के प्राप्त हो जाने से दिव्यांगजनों को रोजगार या शिक्षा ग्रहण करने में आसानी हो जाएगी तथा अपने कार्यस्थल/ महाविद्यालय तक आसानी से पहुँच सकेंगे।

इच्छुक दिव्यांगजन आनलाईन आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का लाभ पात्रता पूर्ण करने वाले आवेदनो में पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर दिया जा रहा है।

आवेदन हेतु पात्रता
https://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/Default.asp
उपरोक्त लिंक पर अपना आवेदन आनलाईन कर सकते है। यह योजना ऐसे छात्र- छात्रा या रोजगार कर रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के 60%से अधिक चलंत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए है जिनके आवासन से महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/रोजगार स्थल की दूरी 3 कि0मी0 या अधिक हो। इसके अतिरिक्त आय की सीमा चालू सत्र के लिए 2 लाख रूपये तक रखी गयी है। आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है तथा वर्तमान में भी बिहार में आवासित हो।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u