Explore

Search

April 20, 2026 5:39 pm

IAS Coaching

13-हरसिद्धि एवं 14-गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी का हुआ बैठक,आवश्यक दिशा निर्देश

मोतिहारी

 

13-हरसिद्धि एवं 14-गोविन्दगंज विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) के स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अनुमंडल कार्यालय, अरेराज में किया गया। बैठक की अध्यक्षता  अरुण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज द्वारा की गई। बैठक में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित प्रखंडों के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, अरेराज भी उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा एवं राजनीतिक दलों के सहयोग से मतदाताओं को गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु प्रोत्साहित करने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराना था। साथ ही दोनों विधानसभा के ASD वोटर्स की सूची भी उपलब्ध कराई गई।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से छुटे हुए योग्य मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएलओ को शीघ्र जमा करें।साथ ही, बीएलओ द्वारा चिह्नित एएसडी (Absent, Shifted, Dead) मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराते हुए उसपर राजनीतिक दलों से प्रतिक्रिया मांगी गई, ताकि मतदाता सूची को और अधिक अद्यतन एवं शुद्ध किया जा सके।

बीएलए (Booth Level Agents) की सक्रियता को भी इस प्रक्रिया में आवश्यक बताया गया और राजनीतिक दलों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने बीएलए को इस कार्य हेतु सक्रिय करें। इसके अतिरिक्त, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (Rationalisation of Booths) तथा ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर की स्थापना संबंधी जानकारी भी सभी दलों को साझा की गई। उन्हें यह भी बताया गया कि आम मतदाता के बीच ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग की जानकारी प्रसारित करने हेतु ईवीएम डेमो सेंटर अत्यंत उपयोगी होंगे।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u