Explore

Search

April 21, 2026 3:58 pm

IAS Coaching

15 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में प्रकाशन योग्य महत्वपूर्ण समाचार

15 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में प्रकाशन योग्य महत्वपूर्ण समाचार, प्रसाद रत्नेश्वर को मिलेगा वर्ष 2025 का पं. राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान, चम्पारण सत्याग्रह के नाट्यरूप ‘निलही कोठी’ के लिए होंगे सम्मानित

 

मोतिहारी।

मोतिहारी मूल के साहित्यकार प्रसाद रत्नेश्वर को वर्ष 2025 के पं. राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान के लिए चुना गया है। यह राष्ट्रीय सम्मान उनको उनकी चर्चित नाट्य कृति पाँच मंचीय नाटकों का संग्रह ‘ निलही कोठी ‘ के लिए दिया जायेगा। चम्पारण सत्याग्रह का नाट्यरूप ‘ निलही कोठी ‘ संग्रह के पाँच नाटकों में शामिल है। जो सम्मान का हेतु है। साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान प्रसाद रत्नेश्वर को 23 अगस्त को पटना के विद्यापति भवन में चम्पारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा।

समारोह का आयोजन पं. राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान द्वारा किया गया है। संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट ने प्रसाद रत्नेश्वर से मिलकर उन्हें वर्ष 2025 का पं. राजकुमार शुक्ल शिखर सम्मान ग्रहण करने हेतु इस समारोह में आने का निमंत्रण दिया है। इस मौके पर बिहार के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, केंद्रीय मंत्री सहित बड़ी संख्या में गणमान्य प्रबद्धजनों को देशभर से आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रसाद रत्नेश्वर का नाटक निलही कोठी चम्पारण में नील की खेती, अंग्रेज निलवरों द्वारा शोषण-अत्याचार,किसान आंदोलन,चम्पारण सत्याग्रह, गाँधी का आगमन,मुक्तिपर्व एवं वर्तमान परिदृश्य की नाट्य विधा में अनकही कथा को देश-दुनिया से परिचित कराने के लिए बिदेसिया लोकनाट्य शैली लिखित है। इसका राष्ट्रीय स्तर पर मंचन हो चुका है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u