Explore

Search

April 20, 2026 7:22 pm

IAS Coaching

3401 ग्राम संगठनों में से 1540 ग्राम संगठनों में संम्पन्न हुआ महिला संवाद कार्यक्रम

मोतिहारी।

बिहार सरकार द्वारा बिहार के विकास में राज्य की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु महिलाओं हेतु चलाये जा रहे विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुक महिलाओं से संवाद स्थापित आधी आबादी की इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्वी चंपारण जिले के सभी 27 प्रखंडों में किया गया | जीविका परियोजना अपने ग्राम संगठन के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड में प्रतिदिन दो महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है | पूर्वी चंपारण जिला के विभिन्न पंचायतों में जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं शाम 3 बजे से महिला संवाद रथ द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है |

पूर्वी चंपारण जिले में प्रतिदिन 28 महिला संवाद रथ द्वारा कुल 56 जीविका ग्राम संगठन में 10 हज़ार से अधिक महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम से जुड़कर समाज में आये बदलाव और गाँव-समाज के नव निर्माण हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं | अभी तक कुल 1540 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें 3 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है ।

महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 56 स्थानों पर किया गया | जिसमें 10 हज़ार से ज्यादा महलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि व्यक्तिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं रखती है | सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है |

इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफलेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है | साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है |

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u