Explore

Search

October 26, 2026 12:06 pm

IAS Coaching

अनुमंडल पदाधिकारी ने बांध का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

मोतिहारी।

चकिया के अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा केसरिया प्रखंड के दक्षिणी हुसैनी पंचायत स्थित बांध का निरीक्षण किया गया। यहां पर ओएनजीसी गैस पाइपलाइन बांध के एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहा था जिससे बांध से होकर पानी के हल्के रिसाव की सूचना मिली थी। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यहां पर सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, केसरिया के द्वारा तुरंत रिसाव वाले जगह पर मरम्मत कराई गई और कटाव रोधी कार्य कराया गया जिससे पानी का रिसाव बंद हो गया। उन्होंने बताया कि बांध की दूसरी तरफ कोई बसावट नहीं है, उधर एक भी घर नहीं है। रिसाव का पानी हल्के रूप में खेतों में आया है। यहां किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। यहां पर लगातार नजर रखने के लिए सहायक अभियंता को निर्देश दिया गया है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u