Explore

Search

October 23, 2024 6:59 pm

IAS Coaching
लेटेस्ट न्यूज़

जन सुराज पार्टी के चुनाव समिति एवं संविधान समिति में ज़िले से आठ नेता शामिल

 

मोतिहारी।

जन सुराज‌ पार्टी के लिए गठित सात सदस्यीय चुनाव समिति एवं 121 सदस्यीय संविधान सभा में पूर्वी चंपारण जिले से आठ नेताओं को चयनित किए जाने पर जिले के जन सुराजियों ने सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया वहीं इसके लिए जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया गया।
ज्ञात हो कि रविवार‌ को पटना के बापू सभागार में आयोजित जन सुराज के राज्य स्तरीय कार्यशाला में प्रशांत किशोर के निर्देश पर उक्त घोषणा की गई।

इसमें चुनाव अभियान समिति में मोतिहारी से डॉ मंजर नसीम तथा संविधान सभा में अवकाश प्राप्त शिक्षक जन सुराज के जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, अधिवक्ता नरेंद्र मिश्र‌ , डॉ एल बी प्रसाद,पायल सिनेमा के संस्थापक गोपालजी प्रसाद, पूर्व प्रमुख कुशुम देवी, मुखिया हीरालाल सहनी एवं अधिवक्ता अभय कुमार शामिल हैं। उक्त जानकारी आज़ यहां जारी एक बयान में जिला मुख्य प्रवक्ता रवीश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि पटना बापू सभागार के बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया की जन सुराज पार्टी के दल का पहला नेता दलित समाज के जोग्य ब्यक्ति को बनाया जायेगा, जिसका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। वहीं आज के आयोजन में काफी संख्या में जन सुराजी साथीयों की उपस्थित रही जिसमें जिला महासचिव जयमंगल कुशवाहा,कार्यालय प्रभारी, अरुण तिवारी, साहेब राज,जिला अभियान संयोजक, श्यलेंद्र कुमार मिश्रा,जिला महिला अध्यक्ष विभा शर्मा, अरेराज महिला अनुमंडल अध्यक्ष रजिया खातून,चकिया अनुमंडल अध्यक्ष रामशरण यादव, अरेराज अनुमंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र, ,विजय कुशवाह , संजय सिंघ पूर्णिमा भारती, समेत दर्जनों जन सुराजी शामिल रहें।

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u