Explore

Search

April 24, 2026 10:01 am

IAS Coaching

मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जा रहा है गणना प्रपत्र

मोतिहारी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल के द्वारा बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा घोषित मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण- 2025 अंतर्गत जिला के मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। मतदान केंद्र पदाधिकारी (बीएलओ)को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने मतदान केंद्र के क्षेत्र अंतर्गत डोर टू डोर संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्र मतदाताओं को उपलब्ध कराएंगे साथ ही उसे भरवाने में मतदाताओं को सहयोग करेंगे।

गणना प्रपत्र के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए गए जरूरी 11 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदाता से प्राप्त करेंगे। दस्तावेज प्राप्त करने के उपरांत गणना प्रपत्र एवं उस दस्तावेज को निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया है कि कोई भी योग्य/ पात्र मतदाता नहीं छूटे इसका बीएलओ ध्यान रखेंगे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों से भी अपील की गई है कि उनके स्तर से नियुक्त मतदान केंद्र एजेंट (बीएलए) इस कार्य में बीएलओ का सहयोग करेंगे एवं प्रतिदिन 50 गणना प्रपत्र उनके द्वारा भी मतदाताओं से कलेक्ट के बीएलओ को सुपुर्द किया जाएगा।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला के मतदाताओं से अपील की गई है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गहन पुनरीक्षण कैलेंडर के अनुसार गहन पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ/बीएलए को सहयोग करेंगे।
मीडिया से भी अपील की गई है की मीडिया के प्रतिनिधिगण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे ताकि आम मतदाताओं में इसके प्रति जागरूकता उत्पन्न हो एवं सफलतापूर्वक गहन पुनरीक्षण कार्य संपन्न किया जा सके।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u