Explore

Search

April 21, 2026 3:42 pm

IAS Coaching

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक डाक कर्मियों व डाक अभिकर्ताओं को डीएम ने किया सम्मानित

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 70 से अधिक डाक कर्मियों व डाक अभिकर्ताओं  को समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में चंपारण डाक प्रमंडल ने राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और कई विशिष्ट उपलब्धियां भी प्राप्त की है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान खाता खोलने के क्षेत्र में लक्ष्य का 172 प्रतिशत प्राप्त किया गया है, जबकि ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में लक्ष्य का 232 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किया गया। जनरल इंश्योरेंस में 301% की उपलब्धि रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित होने वाले सभी डाक कर्मियों को शुभकामनाएं दी गई एवं इसी तरह से आगे भी कार्य करने की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रिया रानी, सहायक समाहर्ता एवं डाक अधीक्षक मोतिहारी आशुतोष आदित्य भी उपस्थित रहे।

इसी कड़ी में पोस्ट ऑफिस बचत खातों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सुगौली के फुलवरिया निवासी संतोष मिश्रा को डीएम सौरभ जोरवाल ने सम्मानित किया।
जिसको लेकर उनके समर्थकों ने बधाई दिया है। संतोष मिश्रा ने कहा कि मेरे शुभचिंतकों के प्यार और स्नेह के बदौलत इस कार्य में लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने यह सम्मान पाकर काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए गौरव का पल बताया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u