Explore

Search

July 24, 2026 4:46 am

IAS Coaching

योग करें, निरोग रहें के संदेश के साथ छह दिवसीय योग शिविर संपन्न

योग करें, निरोग रहें के संदेश के साथ छह दिवसीय योग शिविर संपन्न
मोतिहारी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग करें, निरोग रहें” के संदेश के साथ आयोजित छह दिवसीय योग शिक्षा शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर का आयोजन सुगौली नगर के सिसवानिया गांव स्थित डॉ. प्रमोद स्टीफेन के आवास पर किया गया था। कार्यक्रम में जनसंवाद मंच, सुगौली से जुड़े सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच किशोरी राम ने की। शिविर के दौरान समाजसेवी अजहर हुसैन अंसारी ने प्रतिभागियों को 24 प्रकार के योगाभ्यास कराए। उनके द्वारा कराए गए योग प्रशिक्षण की प्रतिभागियों ने सराहना की।

योगाभ्यास के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रो. किशोरी प्रसाद भारती ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा मस्तिष्क सुदृढ़ रहता है। वहीं प्रो. पवन कुमार ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम और कपालभाति के स्वास्थ्यवर्धक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत डॉ. प्रमोद स्टीफेन ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
शिविर में रक्सौल से चंद्रिका पी. मसीह, हरसिद्धि से प्रभात कुमार, मझौलिया से जयप्रकाश, ऐनुल हक अधिवक्ता, आदित्य स्टीफेन, संजीव कुमार, चंचल कुमारी, डॉ. लीली स्टीफेन, श्रवण हजरा, राजा सिंह, आयुष स्टीफेन समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से दही-चूड़ा का आनंद लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u