Explore

Search

November 1, 2026 4:28 pm

IAS Coaching

कुर्मी महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती आयोजित

कुर्मी महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती आयोजित,
एकता-अखंडता का लिया संकल्प

मोतिहारी।

सुगौली नगर स्थित सरगम मैरेज हॉल में शनिवार को कुर्मी महासभा के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में भारत और नेपाल के कई प्रमुख अतिथियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बृशिण पटेल, नेपाल सरकार के मंत्री श्याम पटेल एवं रविंद्र पटेल, युवा पटेल संघ के अध्यक्ष अभय पटेल, भुअन पटेल, प्रवीण पटेल और रूपेश पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने सरदार पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल केवल महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले अद्वितीय राष्ट्रनायक थे। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने, आपसी मतभेद दूर करने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रवीण कुमार पटेल, ब्रजेश पटेल, अमरकिशोर पटेल, सुबास पटेल, राज सिंह पटेल, राकेश पटेल, चितरंजन पटेल, डंकन पटेल और शिव पूजन पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u