Explore

Search

November 2, 2026 4:33 pm

IAS Coaching

सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया व्यापक निरीक्षण, दो गर्भवती महिलाओं का कराया गया सिजेरियन ऑपरेश

 

 

मोतिहारी |

सदर अस्पताल, मोतिहारी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिविल सर्जन, पूर्वी चंपारण ने अस्पताल का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया तथा वहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन ने वार्डों की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता एवं स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल परिसर एवं सभी वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। सिविल सर्जन की मौजूदगी एवं पहल पर सदर अस्पताल में दो गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन कराया गया। इस पहल से जरूरतमंद प्रसूताओं को सरकारी अस्पताल में ही आवश्यक शल्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित मातृत्व सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों को बल मिला।

सिविल सर्जन ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर जांच, आवश्यक उपचार एवं बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, तत्परता एवं सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक है।

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने, मरीजों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आमजन को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।सदर अस्पताल में किए गए इस निरीक्षण एवं दो सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u