Explore

Search

November 8, 2026 12:36 am

IAS Coaching

मंत्री श्रवण कुमार ने विकास योजनाओं का किया शुभारंभ चहारदीवारी, मिट्टी भराई व पेवर ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास

मोतिहारी।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सुगौली प्रखंड के फुलवरिया पंचायत स्थित बेगीया मध्य विद्यालय में भीबी-जी राम जी योजना के तहत सेवा संकल्प कायाकल्प कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 200 पौधे लगाए गए। साथ ही चहारदीवारी निर्माण, मिट्टी भराई और फेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शिलान्यास किया गया। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गंगा बह रही है। ग्रामीण विकास विभाग की कायाकल्प योजना के तहत पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य के जिन विद्यालयों में चहारदीवारी और किचन शेड की सुविधा नहीं है, वहां इनका निर्माण कराया जाएगा। इससे बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। मंत्री ने डबल इंजन की सरकार को बिहार के तीव्र विकास के लिए प्रतिबद्ध बताया। उन्होंने नीतीश कुमार को युगपुरुष बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के चहुंमुखी विकास की प्रतिबद्धता जताई। मंत्री ने विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मैट्रिक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 10 हजार, इंटर पास विद्यार्थियों को 25 हजार और स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।

 

कार्यक्रम को सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक बबलू गुप्ता और नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन राजेश्वर ठाकुर ने किया। पंचायत के मुखिया अवधेश कुशवाहा ने मंत्री श्रवण कुमार को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u