Explore

Search

October 24, 2026 10:56 pm

IAS Coaching

PK ने चिराग पासवान के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जनता ने NDA और UPA दोनों गठबंधन को देख लिया है

 

खगड़िया।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत एक दिवसीय दौरे पर खगड़िया पहुंचे हैं। जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने चिराग पासवान के आज आरा में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिसको जितने सीटों पर चुनाव लड़ने है वह लड़े। जन सुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहा है। और मुझे लगता है कि ये चुनाव से पहले गठबंधन में ज़्यादा से ज़्यादा सीटें पाने की पार्टियों की रणनीति है। जनता को इससे कोई मतलब नहीं है कि कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और न ही इसका बिहार के विकास से कोई लेना-देना है। पार्टियों को बताना चाहिए कि बिहार में बच्चों को शिक्षा और रोजगार कैसे मिल सके, इसके लिए उनका क्या विजन है। पार्टियों और उनके नेताओं को बताना चाहिए कि बिहार से पलायन कैसे रुकेगा, बिहार में भ्रष्टाचार कैसे खत्म होगा।

प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बिहार के लोगों का है, इसलिए फैक्ट्री भी बिहार में लगनी चाहिए। जब उन्होंने लोगों से पूछा कि फैक्ट्री गुजरात में लगनी चाहिए या बिहार में, तो लोगों ने एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री अब सूरत में नहीं, बल्कि बिहार में लगनी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने जब लोगों से पूछा कि क्या वे नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं या इस बार उन्हें बाय-बाय कहना चाहते हैं, तो सभा में मौजूद हजारों लोगों ने हाथ उठाकर कहा कि इस बार नीतीश कुमार को बाय-बाय कर देना चाहिए। इस बार अगर प्रधानमंत्री मोदी भी उनके लिए वोट मांगें तो भी उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में जनता का राज स्थापित होना चाहिए, न कि लालू, नीतीश या मोदी का राज।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u