Explore

Search

July 24, 2026 8:34 am

IAS Coaching

PK ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, बोले – मोदी जी बिहार में आकर मजदूरों के पलायन के लिए श्रमिक ट्रेनों की घोषणा करते हैं, अगर उनमें दम है तो यही घोषणा गुजरात और महाराष्ट्र में कर के दिखाएं

गया।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत गया जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। गया में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम मोदी पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हाल ही में मधुबनी दौरे के दौरान घोषणा की थी कि सहरसा से एक नई श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएगी। उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे गुजरात और महाराष्ट्र में भी यही घोषणा करें कि गुजरात से तमिलनाडु के लिए श्रमिक ट्रेन शुरू की जाएंगी। लेकिन उन्हें पता है कि अगर वे गुजरात में ऐसी घोषणा करेंगे तो कोई उन्हें वोट नहीं देगा। मोदी जी बिहार के भी प्रधानमंत्री हैं और गुजरात के भी। लेकिन गुजरात को गिफ्ट सिटी, सोलर पार्क, बुलेट ट्रेन दी गई और बिहार को सिर्फ श्रमिक ट्रेन दी गई, ऐसा भेदभाव क्यों? उन्होंने कहा कि जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को ऐसी ट्रेनों की जरूरत नहीं है जिसमें हमारे बच्चे जानवरों की तरह बैठकर दूसरे राज्यों में काम करने जाएं, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है।

 

प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी बड़ा ऐलान किया और कहा कि जन सुराज पार्टी से स्वच्छ छवि वाले लोगों को ही टिकट मिले, इसके लिए जन सुराज हर संभव प्रयास करेगा। लेकिन जिस तरह हर प्रक्रिया में कोई न कोई खामी होती है, उसी तरह अगर जन सुराज से भी कोई गलत व्यक्ति टिकट पा जाता है तो प्रशांत किशोर जनता से उसे वोट न देने की अपील करते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देश में UPSC बहुत लंबी और कठिन प्रक्रिया के माध्यम से लाखों बच्चों में से IAS, IPS का चयन करता है, लेकिन क्या संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित सभी आईएएस, आईपीएस अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभा रहे हैं? जन सुराज का साफ मानना है कि सभी 243 सीटों पर स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव जीतना चाहिए, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों। जन सुराज का एक ही उद्देश्य है कि बिहार जीतना चाहिए।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u