Explore

Search

July 24, 2026 8:34 am

IAS Coaching

PK ने बाबासाहेब का अपमान करने को लेकर लालू यादव पर किया बड़ा हमला

मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के तहत आज मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के एक दिवसीय दौरे पर हैं। मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अंबेडकर जी का अपमान करने को लेकर लालू जी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से लालू जी सिर्फ सामाजिक न्याय का नारा देकर अपने परिवार और अपने बच्चों का भला करना चाहते हैं। उनके पास न तो कोई विजन है और न ही वो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। वो सिर्फ लोगों को जाति के आधार पर लड़ाकर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने पिछले 30 सालों में बिहार में सिर्फ भ्रष्टाचार किया है और पूरे बिहार को मजदूरों की फैक्ट्री में बदल दिया है। और अगर उन्होंने बाबा साहेब की तस्वीर पर पैर रखा है तो ये अपमानजनक बात है। इसके साथ ही उनके सहयोगी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि संविधान लेकर घूमने वाले राहुल गांधी को भी इस पर जवाब देना चाहिए। क्या उनमें इस पर टिप्पणी करने की हिम्मत है?”

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u