Explore

Search

July 24, 2026 4:46 am

IAS Coaching

PK ने मोदी के मोतिहारी को मुंबई बनाने वाले बयान पर कसा तंज

PK ने मोदी के मोतिहारी को मुंबई बनाने वाले बयान पर कसा तंज ने मोदी के मोतिहारी को मुंबई बनाने वाले बयान पर कसा तंज

पश्चिम चंपारण।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में प्रेस कांफ्रेंस किया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मुख्य तौर पर पीएम मोदी के मोतिहारी को मुंबई बना देने के बयान पर हमला किया। साथ ही माई-बहिन योजना के लिए कांग्रेस को घेरा और भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर भी पलटवार किया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी जी ने घोषणा की कि मोतिहारी मुंबई बनने वाला है। यह सिर्फ तुकबंदी है। एम से मोतिहारी और एम से मुंबई। जैसे पी से पटना को पी से पुणे बना देने की बात करते हैं। जैसे चीनी मिल शुरू हो गया, वैसे ही यह भी हो जाएगा। हम सोच रहे हैं कि मोदी जी समुंद्र भी ले आएंगे क्या मोतिहारी के पास? हमलोग भी बीच पर घूमेंगे। बहुत बढ़िया हो जाएगा फिर। हम भी भाजपा के वोटर बन जाएंगे।

 

प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने कहा कि माई-बहिन योजना में हर महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की बात करते हैं। बिहार में अगर नाबालिग लड़कियों को हटाकर 5 करोड़ महिलायें भी इसकी पात्र मान लें तो करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये का बजट चाहिए। बिहार के पास इतना बजट ही नहीं है।

कहा कि तेजस्वी यादव जी को तो खैर बजट की समझ है ही नहीं, कांग्रेस के बड़े अर्थशास्त्री पी चिदंबरम जी अगर बिहार आकर बता दें कि इतना रुपया कहां से आएगा तो हम मान जाएंगे। साथ ही अगर यह योजना इतनी महत्वपूर्ण है तो कांग्रेस पहले इसे अपने शासन वाले कर्नाटक, हिमाचल या तेलंगाना में क्यों नहीं लागू करती है?

 

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u