Explore

Search

September 7, 2026 10:27 pm

IAS Coaching

PK ने लालू यादव पर कसा तंज, कहा- बच्चों की चिंता करना कोई लालू जी से सीखे

पटना।

 प्रशांत किशोर ने लालू जी का उदाहरण देते हुए जनता से कहा कि उन्हें लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है। उन्होंने लालू जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं भी पास नहीं किया है, फिर भी उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका बेटा बिहार का राजा बन जाए। उन्होंने कहा कि मैं लालू जी की शिकायत नहीं कर रहा हूं, उनकी तारीफ कर रहा हूं। लालू जी इतने अच्छे पिता हैं कि उनका बेटा 9वीं भी पास नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बने। दूसरी तरफ बिहार के आम लोग हैं जिनके बच्चों ने BA MA कर लिया है, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिली है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि आम लोगों को इसकी चिंता नहीं है। अभी भी बिहार के लोग जाति और धर्म में उलझे हुए हैं।

Khabare Abtak
Author: Khabare Abtak

Leave a Comment

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
rashifal code
सोना चांदी की कीमत
Marketing Hack4u